Welcome To Late. Keshav Prasad P.G. College

 

 

 

स्व० केशव प्रसाद पी० जी० कालेज आपको शैक्षिक वातावरण एवं व्यवस्था का आश्वासन देता है | परिवार के प्रत्येक सदस्य परस्पर स्नेह, सौहार्द और आदर का भाव रखते है | आप एक ऐसी संस्था से जुड़े रहे है, जिसके, समरसता एवं एकरूपता को स्थापित करने की अपनी परम्परा को सुव्यवस्थित रखने हुए इसे आप उत्तरोतर विकास के पथ पर अग्रसर करेगें | हमारा सतत एवं भागीरथ प्रयास है कि हम इस संस्था के अपने सुव्यवस्थित मूल्यों के अनुकूल आप को अपने लक्ष्य तक पहुंचा सके एवं संस्कारयुक्त व्यक्ति बना सके |
आप का मनोबल एवं नैतिक स्तर पर्वत से भी ऊँचा, समुद्र से भी गहरा और आकाश से भी विशाल होगा चाहिए | जिससे कोई भी शक्ति आपकी प्रगति को अवरुद्ध न कर सके |
मेरी शुभकामनाएँ आप के साथ है |                                                                                                                

                                                                                                                                                             धन्यवाद 

Manager Massage

 

संतपति जी की स्थली पर 1 जुलाई 2008 को स्व० शिवनाथ सिंह जी के कर कमलों द्वारा जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से सम्बद्ध स्व० केशव प्रसाद जी पी० जी० कॉलेज, ससना, बहादुरपुर, बिल्थरा रोड-बलिया की स्थापना की। स्थापना के प्रथम वर्ष से ही प्रगति के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है। वर्तमान समय में महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय के अन्तर्गत दस विषयो हिंदी, संस्कृत, भूगोल, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र ,राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, उर्दू एवं गृहविज्ञान, विज्ञान संकाय के में भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति एवं गणित स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास, भूगोल एवं गृह विज्ञान, बी० ए० बी०टी०सी० की मान्यता प्राप्त है। महाविद्यालय प्रशासन शिक्षा के उच्चतम मानक को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

                  स्व० केशव प्रसाद पी० जी० कॉलेज द्वारा विद्या रूपी प्रकाश को प्रज्वलित किया गया है वह क्षेत्र की शिक्षास्नेही, प्रबुद्ध वर्ग एवं नागरिकों को सक्रिय सहयोग तथा सत्यप्रयत्न का प्रतिफल है।

 

 

धन्यवाद 
श्री इन्द्रप्रताप सिंह
प्रबन्धक
स्व० केशव प्रसाद पी० जी० कालेज
सरसना, बहादुरपुर, बिल्थरा रोड, बलिया

 

Principal Message

 

दो शब्द.....!
प्राचार्य की कलम से .........
हमारा उद्देश्य उच्च शिक्षा करने के साथ-साथ सामाजिक परम्परा सांस्कृति व मानवीय मूल्यों की रक्षा करने करते हुए छात्र का सर्वागीण विकास करना है ।
हम वर्तमान समय में होने वाले प्रतियोगिता व रोजगारपरक गोष्टी पर भी ध्यान देने की कोशिश करते हैं हम सांस्कृतिक कार्यक्रम गोष्ठी, रोवर्स/रैंजर्स व खेल-कूद जैसे बहुत से कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के विकास हेतु पहलू को विकसित करने का प्रयास करते हैं।

राजेंद्र प्रताप सिंह
प्राचार्य

स्व० केशव प्रसाद पी० जी० कालेज
सरसना, बहादुरपुर, बिल्थरा रोड, बलिया